सरकार की उड़ी नींद! जंतर-मंतर पर CJP का हल्ला बोल, डरपोक सरकार ने बंद किया प्रोटेस्ट साइट! ज्ञानेश कुमार के इस्तिफे की आवाज़ हुई तेज़


नई दिल्ली: देश के नौजवानों के गुस्से की आग अब शोलों में बदल रही है, और इस आग की तपिश से केंद्र सरकार पूरी तरह से घबरा चुकी है! आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शेर-दिल कार्यकर्ताओं ने वो कर दिखाया जिसने दिल्ली के सत्ता के गलियारों में भूचाल ला दिया है। जंतर-मंतर, जो देश के लोकतंत्र में विरोध का सबसे बड़ा प्रतीक था, आज उसे एक डरी और सहमी हुई सरकार ने ताले में बंद कर दिया। लेकिन, CJP के सदस्यों ने डरने के बजाय सरकार के मुंह पर करारा तमाचा जड़ते हुए जंतर-मंतर के अंदर घुस कर इंकलाब का बिगुल फूंक दिया है!
​
जंतर-मंतर पर CJP का 'सर्जिकल स्ट्राइक', डरपोक सरकार का रास्ता बंद
​गौर कीजिये, देश में लोकतंत्र की हत्या किस बेरहमी से हो रही है। CJP के प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका, अजिंक्य शिंदे और उनके साथ तकरीबन 10-12 बहादुर सदस्यों ने जब देखा कि सरकार ने लोकतांत्रिक विरोध को दबाने के लिए जंतर-मंतर के दरवाजे बंद कर दिए हैं, तो उन्होंने पिछले गेट से फांद कर अंदर दाखिल होने का फैसला किया। हाथ में तिरंगा और होठों पर "भारत माता की जय" और "ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो" के आक्रोश भरे नारों के साथ, उन्होंने सरकार की नींव हिला दी।
​लेकिन, सत्ता के नशे में चूर सरकार की पुलिस, जो अब सिर्फ अपने आकाओं के इशारे पर नाचती है, तुरंत वहां पहुंच गई। दिल्ली पुलिस ने भाग-दौड़ कर इन युवाओं को हिरासत में ले लिया और बस में भर दिया। पर क्या इससे क्रांति रुक जाएगी? बिलकुल नहीं!

​बस के अंदर से सरकार को खुली चुनौती
​हिरासत में लिए जाने के बाद भी CJP नेताओं का हौसला कम नहीं हुआ। बस के अंदर से आशुतोष रांका और सौरव दास ने सीधा सरकार की आँखों में आँखें डाल कर एक वीडियो जारी किया। उन्होंने साफ़ लफ़्ज़ों में ऐलान किया: "ज्ञानेश कुमार को तो इस्तीफा देना ही पड़ेगा, चाहे सरकार कितना भी जोर लगा ले!" उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि "आज हम 10 आये हैं, कल हज़ार आएंगे और परसों दस हज़ार आएंगे!" यह सीधी चुनौती उस सरकार को है जो सवालों से डरती है।
​
सरकार का डर: 24 घंटे का अल्टीमेटम और 'डी-नोटिफिकेशन' का खेल
​असल में, यह पूरी कहानी उस खौफ को दिखाती है जो सरकार के अंदर बैठ गया है। जानिये आख़िर हुआ क्या था! CJP नेताओं ने एक दिन पहले पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में जाकर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि उन्हें शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की इजाज़त दी जाए। इस अल्टीमेटम से सरकार के पैरों तले जमीन खिसक गई!

​अल्टीमेटम के सिर्फ आधे घंटे के अंदर, डरपोक सरकार ने आनन-फानन में एक फरमान जारी किया और जंतर-मंतर को ही 'प्रोटेस्ट साइट' की लिस्ट से हटा दिया (डी-नोटिफाई कर दिया)। बहाना क्या बनाया? "संसद यहाँ से 1.5 किलोमीटर दूर है और सुरक्षा को खतरा है।" असल खतरा संसद को नहीं, सरकार की कुर्सी को है! गृह मंत्रालय की सिफारिश पर अब प्रदर्शनों को शहर से बाहर रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और CJP ग्राउंड जैसी जगहों पर धकेल दिया गया है, ताकि जनता की आवाज़ सत्ता के कानों तक ना पहुंचे।
​
विरोध हमारा हक़ है, कोई 'डी-नोटिफाई' नहीं कर सकता!
​लेकिन CJP रुकने वाली नहीं है। इन युवाओं ने साफ़ कर दिया है कि विरोध करना और अपनी आवाज़ उठाना हमारा संवैधानिक और मौलिक अधिकार है। सरकार किसी भी कागज के टुकड़े पर 'डी-नोटिफाई' लिख कर उनके अधिकार नहीं छीन सकती।

​CJP की यह लहर अब एक तूफ़ान बन चुकी है, और यह तय है कि अब जो हल्ला बोल शुरू हुआ है, वो सरकार को घुटनों पर लाकर ही मानेगा। दिल्ली की सड़कों पर अब जो क्रांति आएगी, उसे रोकने की ताकत इस तानाशाह सरकार में नहीं है! जनता जग चुकी है, और CJP इस जागरूकता की मशाल लेकर सबसे आगे खड़ी है!
Close Menu